वायरल न्यूज़

कुछ ना मिला तो मुर्गियां ही चुरा लीं, चोरनियों का ये वीडियो देखकर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 19, 2025, 09:32 AM IST

Viral Video Today: मुर्गियां चोरी की घटना से जुड़ा ये वीडियो भी हैरान भी करता है और देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Image

कैमरे में कैद हुईं मुर्गी चुराने वाली चोरनी। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दरअसल दो चोरनियों से जुड़ा है जो घर में चोरी को अंजाम देने पहुंची हैं। मगर किसी डर की वजह से घर में दाखिल नहीं हो पाती हैं। अब आखिर में दोनों चोरनियों ने घर खाली हाथ वापस लौटने का फैसला लिया। मगर एकाएक दोनों चोरनी घर के बाहर ही बैठ गईं।

ऐसे चुरा लीं मुर्गियां

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि घर में चोरी करने में नाकाम चोरनियों ने बाहर घूम रहीं मुर्गियों को ही चुराने का प्लान बना लिया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर बहुत ज्यादा हंसी आने वाली है। इसमें देखेंगे एक चोरनी ने अपने पिटारे से पहले मुर्गियों के सामने दाना डाला। अब मुर्गियां दौड़कर दाना खाने पहुंच गईं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि चोरनी ने तभी मौका पाते ही गोली की रफ्तार से दो मुर्गियों को पकड़ लिया। उसने दोनों मुर्गियों को ऐसे कपड़ों में ऐसे छिपाया, मानो कोई चाहकर भी ढूंढ नहीं पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो हैरान भी करता है और देखकर हंसी भी बहुत आती है। मालूम हो कि मुर्गी चोरी से जुड़ी घटना का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर theghostcamera नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article