2 मिनट रुक जाते तो टल जाता हादसा, देहरादून पुलिस ने शेयर किया सबक सिखाने वाला यह Video

देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक में जल्दबाजी करने का खतरनाक नतीजा दिखाने वाला वीडियो शेयर किया। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक निकालने की कोशिश में दो लोग सड़क पर गिर गए।

सड़क पर चलते समय थोड़ी सी जल्दबाजी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कई बार लोग कुछ मिनट बचाने के चक्कर में ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर देहरादून पुलिस की ओर से शेयर किया गया एक वीडियो इसी बात की याद दिला रहा है। वीडियो में एक बाइक सवार ट्रैफिक के बीच से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन जल्दबाजी में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर जाते हैं।

dehradun police traffic jam bike accident viral video

जल्दबाजी में हुआ सड़क हादसा (X/@DehradunPolice)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रैफिक के बीच से निकलने की कोशिश पड़ी भारी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। ट्रैफिक जाम के कारण वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक बाइक सवार सफेद कार और काली गाड़ी के बीच से निकलने की कोशिश करता है। बाइक पर पीछे एक लड़की भी बैठी हुई है। दोनों को आगे निकलने की जल्दी रहती है। ऐसे में बाइक वाला अपनी बाइक को जबरन उस दोनों कारों के बीच से निकालने की कोशिश करता है लेकिन दोनों गाड़ियों के बीच जगह काफी कम होती है। बाइक निकालने की कोशिश के दौरान राइडर अपना संतुलन खो देता है और बाइक समेत दोनों लोग सड़क पर गिर जाते हैं।

End of Feed