Viral Video: बेटियां जब अपने सपनों को पूरा करती हैं तो माता-पिता के लिए उससे ज्यादा खुशी की बात शायद ही कोई हो। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही प्यारा पल लोगों का दिल जीत रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बेटी ने पहली बार अकेले विमान उड़ाकर अपने जीवन का एक बड़ा सपना पूरा किया। अपनी इस खास उपलब्धि को उसने अपने पिता के नाम किया और सिर्फ दो शब्दों में अपनी भावनाएं जाहिर की, उसनें अपने पापा को ‘Thanks, Dad’ कहा।
लड़की ने अपनी पहली सोलो फ्लाइट के बाद अपने पिता को थैंक्स कहा। (Instagram/@flywithasmitha)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पापा की सीख, बेटी की उड़ान! Solo Flight का Video वायरल
बताया जा रहा है कि यह खास पल फ्लोरिडा के वेरो बीच (Vero Beach, Florida) का है। जहां बेटी ने अपनी पहली सोलो फ्लाइट पूरी की। पहली बार बिना किसी दूसरे पायलट के अकेले आसमान में उड़ान भरना किसी भी पायलट के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है। इस दौरान उसके चेहरे पर खुशी और फुल कॉन्फिडेंस साफ नजर आया। इस उपलब्धि के पीछे सिर्फ उसकी मेहनत ही नहीं, बल्कि उसके पिता का भी बड़ा योगदान रहा। शायद इसी वजह से जब बेटी ने अपनी पहली सोलो फ्लाइट पूरी की तो उसने सबसे पहले अपने पिता को याद किया। इस दौरान उसका यह छोटा सा मैसेज ‘Thanks, Dad’ सोशल मीडिया पर लोगों को काफी भावुक कर रहा है। इन दो शब्दों में बेटी ने अपने पिता के प्रति गर्व, प्यार और आभार सबकुछ जता दिया।
पापा के लिए खास था यह पल
बेटी का पायलट बनकर अकेले उड़ान भरना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए लंबे समय तक ट्रेनिंग, मेहनत, धैर्य और कॉन्फिडेंस की जरूरत होती है। पहली सोलो फ्लाइट के दौरान पायलट को विमान को खुद संभालना होता है और हर फैसले पर खुद भरोसा करना पड़ता है। ऐसे में इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं होता। यही कारण है कि इस पल की खुशी बेटी के साथ-साथ उसके पिता के लिए भी बेहद खास रही होगी।
बेटी की पहली उड़ान ने छू लिया लोगों का दिल
सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स को इस कहानी का सबसे भावुक हिस्सा बेटी का अपने पिता को धन्यवाद कहना लग रहा है। लोगों का कहना है कि जिंदगी में सफलता हासिल करने के बाद अपने माता-पिता को याद करना ही असली खुशी है। कई लोगों ने इस पल की तारीफ करते हुए कहा कि बेटी ने सिर्फ आसमान में उड़ान नहीं भरी, बल्कि अपने पिता के सपनों और भरोसे को भी नई ऊंचाई भी दी है। पहली सोलो फ्लाइट किसी भी पायलट के जीवन में यादगार पड़ाव होती है। लेकिन इस बेटी के लिए यह पल इसलिए और भी खास बन गया, क्योंकि उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उस शख्स को दिया, जिसने शायद उसके सपनों पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था और वो हैं उसके पापा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
