Viral: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को ढूंढ रही ये लड़की, वजह जान हंस पड़ेंगे आप, देखें वीडियो

डेनमार्क की फ्रेडरिक ने भारतीय पापड़ की प्रशंसा करते हुए अमिताभ बच्चन को पापड़ निर्माता समझ लिया। इसके बाद उसने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसे देख भारतीय नेटिजन्स ने मजेदार टिप्पणियों का सिलसिला शुरू कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिला ने की भारतीय पापड़ की प्रशंसा
  • अमिताभ बच्चन को अचानक खोजने लगी ये लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Danish Woman Searching Amitabh Bachchan: डेनमार्क की फ्रेडरिक नाम की एक लड़की ने भारतीय पापड़ के प्रति अपने जुनून को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उसने एक लोकप्रिय पापड़ ब्रांड की प्रशंसा की, लेकिन इसके साथ ही एक मजेदार गलती भी की। फ्रेडरिक ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पापड़ का निर्माता समझ लिया, जो उस ब्रांड के विज्ञापन में नजर आते हैं।

danish woman searching amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन को अचानक क्यों खोजने लगी ये लड़की (Instagram)

फ्रेडरिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल '@bhukkad_bidesi' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उस पापड़ के पैकेट को दिखा रही हैं। उसने अमिताभ बच्चन की तस्वीर pointing करते हुए कहा कि उन्हें इन पापड़ों का स्वाद बेहद पसंद आया है और वह जानना चाहती हैं कि ये पापड़ कोपेनहेगन में कहां मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ये पापड़ नेपाल से खरीदे थे, लेकिन अपनी जगह पर इन्हें नहीं खोज पा रही हैं।

End of Feed