बीच बाजार आपास में भिड़ गए दो सांड, मची ऐसी तबाही भाग खड़े हुए दुकानदार, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 26, 2025, 12:59 PM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दो सांड अचानक उग्र हो गए और बीच बाजार में ही आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई में फिर ऐसी तबाही मची की दुकानदार भी भाग खड़े हुए।

Animal Fight Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी इन सबसे इतर एक गजब का वीडियो वायरल हुआ है जो किसी को भी चौंका देगा। वीडियो दो सांडों से जुड़ा है जो बीच बाजार आपस में भिड़ गए। दोनों में फिर इतनी खतरनाक लड़ाई हुई कि खुद दुकानदार भी जान बचाकर भाग खड़े हुए।

Animal Fight Video

क्या हुआ जब आपस में बुरी तरह भिड़ गए दो सांड। (Photo/Instagram)

भाग खड़े हुए दुकानदार

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे बाजार में मार्केट खुली है। लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सामान्य नजर आता है। मगर इन सबके बीच तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। दरअसल पास में ही दो सांड खड़े थे। दोनों एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर थे, मगर जैसे ही सामना हुआ दोनों सांड उग्र हो गए।

End of Feed