MG Road पर लैम्बोर्गिनी से खतरनाक ड्रिफ्ट मार रहा था शख्स, वीडियो पर पड़ी पुलिस की नजर, अब छुड़ाएगी स्टंटबाजी का खुमार

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लैम्बोर्गिनी कार से खतरनाक स्टंट दिखाया जा रहा है। वीडियो पर जब बेंगलुरु पुलिस का ध्यान गया तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

बेंगलुरु की सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना एमजी रोड के पास अनिल कुंबले सर्कल के आसपास की है, जो शहर का काफी व्यस्त इलाका माना जाता है।

लैम्बोर्गिनी कार से स्टंटबाजी करते हुए

लैम्बोर्गिनी कार से स्टंटबाजी करते हुए (X/@CitizenReprt)

लैम्बोर्गिनी कार से स्टंटबाजी कर रहा था शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लैम्बोर्गिनी कार फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बार-बार स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। उस समय वहां से कई अन्य गाड़ियां भी गुजर रही थीं। मगर सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए लैम्बोर्गिनी कार लगातार स्टंट करती रही।

End of Feed