Metro के अंदर करने जा रहे हैं डांस तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, DMRC ने मजेदार अंदाज में दी चेतावनी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 9, 2023, 03:50 PM IST

Dance Inside Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्रेन के अंदर रील्स बनाने वालों को मजेदार अंदाज में चेतावनी दी है। DMRC ने ‘RRR’ फिल्म के गोल्डन ग्लोब विनर गाने ‘नाटू नाटू’ का इस्तेमाल करके लिखा, “डांस तो मजेदार चीज है, लेकिन दिल्ली मेट्रो में ना-नाचो नाचो नाचो।”

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में नाचने वालों को चेतावनी
  • यात्रियों को झेलनी पड़ती है परेशानी
  • मजेदार अंदाज में नाचने वालों को चेतावनी

Dance Inside Metro: आपने देखा होगा कि दिल्ली मेट्रो में लोग अक्सर डांस करते और रील्स बनाते नजर आते हैं। ऐसे कई रील्स और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में डांस करने जा रहे हैं और वीडियो बनाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको यह खबर पढ़ लेनी चाहिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्रेन के अंदर रील्स बनाने वालों को मजेदार अंदाज में चेतावनी दी है। DMRC ने साफ कहा है कि ऐसा करने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

metro

दिल्ली मेट्रो डांस (इंस्टाग्राम)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी चेतावनी

End of Feed