Nagin Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। खासकर, नागिन डांस के वीडियो (Dance Video) तो धमाल मचाते रहते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक नागिन डांस (Nagin Dance Video) से गदर मचाते रहते हैं। नागिन डांस को लोग काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में नागिन डांस का एक और हाहाकारी वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसमें बीच सड़क एक देसी दादी ने ऐसा बवाल काटा, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
डांस से देसी दादी ने उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
बच्चे हों या फिर बुजर्ग, कईयों को डांस करना काफी अच्छा लगता है। कुछ को तो डांस का ऐसा जुनून होता है कि मौका पाते ही धमाल मचाने लगते हैं। इस वीडियो में भी दो महिलाओं ने नागिन डांस से गदर मचा दिया है। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, वहीं एक बुजुर्ग महिला नागिन की तरह डांस कर रही है। जबकि, एक महिला बीन बजाने की एक्टिंग कर रही है। दोनों पर अचानक जुनून सवार हो जाता है और फिर डांस से ऐसा धमाल मचाती है कि देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। अब यह हाहाकारी वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
दादियों का जलवा
इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मिडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'itz_avon_99' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि देसी दादियों ने तो कमाल कर दिया। वहीं, कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। जबकि, कुछ का कहना है कि महिलाओं ने माहौल बना दिया।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
