Desi Jugaad Video: भारतीय लोग जुगाड़ के मामले में दुनिया के हर देश को पीछे कर देते हैं। भारतीयों जैसा जुगाड़ू दिमाग वैसे भी किसी अन्य देश के लोगों के पास नहीं होता है। अपने छोटे-मोटे देसी जुगाड़ से भारतीय लोग बड़े से बड़े काम कर जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने बहुत ही अविश्वसनीय अविष्कार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि शख्स ने देसी जुगाड़ का सहारा लेकर यह अविष्कार किया है।
अमेजिंग जुगाड़ का वीडियो आया सामने
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय शख्स ने साइकिल की चेन का इस्तेमाल कर बहुत ही धांसू मशीन बना दी। इस मशीन से अपने आप हैंडपंंप से पानी निकलता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी शख्स के अविष्कार के कायल हो जाएंगे। हर किसी ने कभी न कभी हैंडपंप जरूर चलाया होगा? हैंडपंप से पानी निकालने के लिए उसके हैंडल को दबाया जाता है। इसमें काफी मेहनत भी लगती है। कई बार एक बाल्टी पानी भरने के लिए हैंडपंप को काफी चलाया जाता है। ऐसे में लोग थक जाते हैं। देखें वीडियो-
दूसरी तरफ हैंडपंप चलाने के लिए शख्स ने गजब का देसी जुगाड़ लगाकर बेहतरीन अविष्कार कर डाला। शख्स के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने साइकिल की चेन और उसके पुर्जे को मोटर से जोड़ दिया है। इसके बाद सिर्फ एक बटन दबाते ही हैंडपंप अपने आप चलने लगता है। फिर चाहे जितना भी पानी भर लीजिए बिना मेहनत के। इसका वीडियो देखकर यूजर्स सन्न रह गए हैं। वीडियो को upendra_n_verma_143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
