Viral Video: चलती ट्रेन में दीदियों का धमाकेदार डांस! ‘पाला सटाके’ पर बनाई रील, आंखें फाड़कर निहारता रहा TTE

Dance Video: सोशल मीडिया पर तीन लड़कियों का ट्रेन में बनाया गया डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाने “केवड़िया के पाला सटाके” पर उनके जबरदस्त डांस और कॉन्फिडेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Girls Dance Video आज के समय में सोशल मीडिया पर कोई भी अपने टैलेंट के दम पर पहचान बना सकता है। ऐसा ही एक मजेदार और तेजी से एक वीडियो Instagram पर वायरल हो रहा है। ये तीनों लड़कियां बहनें हैं, जिनकी खासियत है उनका जबरदस्त डांस और एनर्जी। वे ज्यादातर ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों पर डांस करती हैं और अपने सिंपल लेकिन आकर्षक अंदाज से दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। उनकी वीडियो में कोई ज्यादा तामझाम नहीं होता, फिर भी उनका कॉन्फिडेंस और मस्ती लोगों को जोड़कर रखती है।

bhojpuri song reel

‘पाला सटाके’ पर बहनों का डांस वायरल! (Photo: Instagram/kanojia_sisters)

मशहूर भोजपुरी गाने केवड़िया के पाला सटाके पर किया डांस

हाल ही में इनकी एक रील खूब वायरल हुई। यह वीडियो उन्होंने ट्रेन में सफर करते हुए बनाया था। ट्रेन के डिब्बे में ही उन्होंने मशहूर भोजपुरी गाने केवड़िया के पाला सटाके पर डांस किया। आसपास बैठे यात्री उन्हें देखते रहे, कुछ मुस्कुराए, तो कुछ हैरान रह गए। लेकिन तीनों बहनें बिना किसी झिझक के अपने डांस में मस्त रहीं, जैसे ट्रेन ही उनका स्टेज हो। इस वीडियो को 6 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही लाखों लाइक्स और ढेर सारे कमेंट्स भी आए हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने मजाक में लिखा कि “टिकट का पैसा वसूल हो गया”, तो किसी ने कहा कि “सफर को मजेदार बना दिया।”

End of Feed