Dance Ka Viral Video: आजकल लोगों में फेमस होने का जुनून सवार है। हर कोई नाम कमान चाहता है और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Dance Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक शख्स का वीडियो (Funny Dance Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। इस डांस को देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं अंदाज देखकर कहेंगे, 'इसके आगे तो नोरा फतेही भी फेल है'।
शख्स का धमाकेदार डांस, (Photo Credit- Instagram)
नोरा फतेही अपने डांस की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनका डांस वीडियो (Viral Dance Video) सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इतना ही नहीं लोग उनके अंदाज और अदाओं को काफी पसंद भी करते हैं। कई लोग तो उनकी नकल करके भी पॉपुलर हो रहे हैं। अब एक शख्स ने नोरा फतेही की तरह डांस करके धूम मचा दी है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं शख्स ने लड़कियों वाले कपड़े पहने हैं। शख्स को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं, जब शख्स डांस करना शुरू करता है तो उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। कई लोग खुशी से झूम उठते हैं। देखें डांस वीडियो...
डांस से शख्स ने मचाया धमाल
इस डांस को देखकर आपका भी दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr_karan07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो शख्स की तुलना नोरा फतेही से कर रहे हैं।
