Viral Video: इतना खलिहर भी नहीं होना था! दालमोट से प्लेट पर बनी कलाकृतियां देख लोग हंसने पर हुए मजबूर

छुट्टी के दिन टाइम पास करते हुए शख्स ने दालमोट से प्लेट पर ऐसी मजेदार कलाकृतियां बना दीं कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो आ जाते हैं जो हंसी भी लाते हैं और थोड़ा सोचने पर भी मजबूर करते हैं। हाल ही में सोशल साइट एक्स पर @nalinihyd नामक अकाउंट से एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स ने छुट्टी के दिन टाइम पास करने के लिए जो काम किया, उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

dalmot se banayi kalakriti viral video

दालमोट से बनी कलाकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@nalinihyd)

भाई की क्रिएटिविटी को शत-शत नमन

दरअसल, इन भाई साहब ने अपने खाली समय को काटने के लिए प्लेट में दालमोट से तरह-तरह की कलाकृतियां बना डालीं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “छुट्टी थी क्या ही करें”। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टील की प्लेट पर दालमोट बिखरा पड़ा है, मूंगफली, सेव, चावल के टुकड़े वगैरह बिखरे हुए हैं। जिन्हें शख्स अपने हाथ से बहुत ही सावधानीपूर्वक सजाते हुए एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बना रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स प्लेट पर मूंगफली को शरीर बनाकर और पतले सेव या फ्राई किए हुए टुकड़ों को हाथ-पैर बनाकर छोटे-छोटे मानवाकृतियां (स्टिक फिगर्स) तैयार कर रहा है।

End of Feed