Dadi Ka Video:बच्चों की तरह स्लाइडर पर मजे ले रही थी दादी, लेकिन बन गया पोपट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 18, 2022, 11:31 AM IST

Dadi Ka Viral Video: एक देसी दादी मजे लेते हुए स्लाइडर पर स्लाइडिंग कर रही थी। लेकिन, अचानक उसका बैलेंग बिगड़ गया और फिर उसका ऐसा पोपट बना जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजे करना दादी को पड़ा भारी
  • खतरनाक अंदाज में गिरी दादी
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dadi Ka Viral Video: अक्सर लोग कहते हैं उम्र तो बस एक नंबर है और कुछ नहीं। मतलब ये हुआ कि कई बार बड़े-बुजुर्ग भी ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी बुजुर्गों का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक देसी दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी जमकर ठुमके लगाएंगे।

Dadi Ka Video

दादी के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

दरअसल, जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते हैं। घूम-टहल नहीं सकते हैं उस उम्र में एक देसी दादी मजे लेते हुए बच्चों की तरह स्लाइडिंग कर रही थी। लेकिन, दादी के साथ ऐसा खेल हो गया, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो (Funny Video में आप देख सकते हैं बच्चों के साथ देसी दादी पार्क में स्लाइडर पर मजे लेते हुए स्लाइडिंग कर रही है। स्लाइडिंग करते हुए दादी काफी खुश नजर आ रही है। लेकिन, जैसे ही वो नीचे पहुंचती है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और अजीबोगरीब तरीके से गिर पड़ती है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। देखें वीडियो...

End of Feed