कहते हैं कि बेटियां अपने पापा की राजकुमारी होती हैं और पापा उनके लिए किसी राजा की तरह होते हैं। अपने पापा के लिए बेटियों के दिल में प्यार कभी कम नहीं होता। ऐसी ही एक पापा की नन्ही मासूम सी परी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें बेटी के दिल में अपने पिता के लिए प्यार और वफादारी साफतौर पर देखा जा सकता है। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के दिल को छू ले रहा है।
पापा को फोन पर सारी बात बताते हुए उनकी बीटिया रानी (X/@NewsAlgebraIND)
बच्ची के सामने नानी के घर वाले पापा की कर रहे थे बुराई
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने ननिहाल में बैठी हुई थी। जब वहां मौजूद लोगों ने मजाक-मजाक में बच्ची के सामने उसके पापा की बुराई शुरू कर दी। ऐसे में बच्ची को अपने पापा की बुराई सही नहीं गई और उसने अपने पापा की बुराई सुनते ही तुरंत फोन उठाया और अपने पापा को सारी बातें बता दी।
बच्ची ने पापा को फोन कर बताई सारी बात
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बच्ची फोन पर अपने पापा से बात कर रही है और वह अपने पापा से अपने ननिहाल को लेकर शिकायत कर रही है। बच्ची को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके नानी के यहां लोग उनकी बुराई कर रहे हैं। वह अपने पापा को यह भी बताती है कि उसके नानू-नाननी और खुशबू मासी उन्हें गंदा बोल रहे हैं।
क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
फोन पर बच्ची की बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य हंसने लगते हैं। मगर बच्ची अपने पापा की बुराई सुनने के बाद उदास होकर रोने लगती है। यह वायरल वीडियो इतना क्यूट है कि लोग इसे देखने के बाद अपने चेहरे की मुस्कान को रोक नहीं पाए। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
