Video: कौए के कारण दो बिल्लियों के बीच जबरदस्त फाइट, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 11:07 AM IST

Crow Cats Funny Video: सोशल मीडिया पर कौए और बिल्लियों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, कौए ने शातिर दिमाग लगाकर दो बिल्लियों के बीच जबरदस्त लड़ाई करवा दी। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौए का शातिर दिमाग
  • कौए के कारण दो बिल्लियों के बीच लड़ाई
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Crow Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Crow Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखखर यूजर्स दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जानवरों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Crow Cat Video

दिन बना देगा वीडियो, (Photo Credit- Reddit)

कई बार आपने देखा होगा कि किसी तीसरे के कारण दो लोगों के बीच अनबन हो जाती है। कभी-कभी तो मामला काफी बिगड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। लेकिन, इसमें इंसान नहीं बल्कि दो बिल्लियां और एक कौआ है। हैरानी की बात ये है कि कौआ के कारण दो बिल्लियां आपस में भिड़ जाती हैं और उनके बीच जबरदस्त फाइट होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बिल्लियां आमने-सामने बैठी हैं। एक कौआ भी वहां पहुंच जाता है। कौआ ऐसी हरकत करता है, जिससे दो बिल्लियां आपस में भिड़ जाती हैं। कौआ एक बिल्ली को चोंच मारता है। पहले तो बिल्ली नजरअंदाज करती है। लेकिन, कौआ फिर चोंच मारती है, जिससे बिल्ली भड़क जाती है और दूसरी बिल्ली पर ताबड़तोड़ हमला कर देती है। वहीं, कौआ लड़ाई का मजा ले रहा है। देखें वीडियो...

End of Feed