Viral Video: पहाड़ी राज्यों की वादियों में अक्सर जंगली जानवरों का दिखना आम बात मानी जाती है, लेकिन तब क्या हो जब कोई खूंखार शिकारी सीधे आपके घर के मुख्य दरवाजे पर आकर दस्तक दे दे? सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तराखंड का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। जिसने भी यह वीडियो देखा वो दंग रह गया।
घर के बाहर विशालकाय मगरमच्छ (तस्वीर साभार- @manisha_chand_maahi)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रात के अंधेरे में एक भारी-भरकम और खतरनाक मगरमच्छ चुपचाप एक घर के गेट के बाहर खड़ा है। वीडियो में घर के सदस्यों की घबराई हुई आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं, जो डर के मारे कांप रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा मगरमच्छ कभी इतने करीब नहीं देखा। रात का वक्त था और परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक उनके पालतू कुत्ते ने अजीब तरीके से और लगातार जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की ऐसी घबराहट देखकर घर वालों को शक हुआ कि बाहर जरूर कुछ गड़बड़ है। जब परिवार के एक सदस्य ने हिम्मत जुटाकर घर के गेट के ऊपर से मोबाइल का कैमरा बाहर की तरफ घुमाया और फ्लैशलाइट जलाई, तो उनके होश उड़ गए। गेट के ठीक बाहर एक विशालकाय मगरमच्छ ऐसे खड़ा था मानो वह किसी का इंतजार कर रहा हो। दरवाजे पर इतनी भयानक बला को देखकर घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बुरी तरह डर गए कि कहीं यह खतरनाक जीव अंदर न आ जाए। हालांकि, कुत्ते के लगातार भौंकने और इंसानों की हलचल से मगरमच्छ भी थोड़ा असहज हुआ और अंततः उलटे पांव वहां से धीरे-धीरे खिसक गया। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद शॉकिंग नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को manisha_chand_maahi नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स मजकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि यह तो गलत बात है भाई, इतनी रात को आए मेहमान को बिना चाय-पानी दिए ही भगा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है मगरमच्छ भाईसाहब पहाड़ों की खूबसूरती देखने यानी 'साइटसीइंग' करने निकले थे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
