वायरल न्यूज़

मैच के बीच क्रिकेट फैन ने गेंद ही चुरा ली, वायरल हुआ IPL का वीडियो, देखिए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 15, 2024, 12:03 PM IST

IPL Ka Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि गेंद जैसे ही स्टैंड में पहुंची एक दर्शक दौड़कर पहुंचा और गेंद चुरा ली। एक पुलिसकर्मी भी उसके पास पहुंचता है, मगर बंदा फिर गेंद लौटाने को तैयार नहीं होता।

Image

क्रिकेट फैन ने बीच मैच में चुरा ली गेंद। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैच के बीच दर्शक ने चुरा ली गेंद
  • मुश्किल से मिल पाई वापस
  • वायरल हुआ IPL का वीडियो

IPL Ka Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। अभी यहां IPL और क्रिकेट फैंस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार हैं कि जिन्होंने आते ही धूम मचा दी है और अभी तक छाए हुए हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो क्रिकेट फैन से जुड़ा है जो स्टेडियम में आईपीएल देखने पहुंचा है। मगर इसी फैन ने मौका पड़ते ही गेंद ही चुराकर अपने पास रख ली। गेंद चुराने वाले क्रिकेट फैन से जुड़ा वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मैच के बीच चुरा ली गेंद

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि स्टेडियम में आईपीएल मैच चल रहा है। हजारों की तादाद में फैंस स्टेडियम में मौजूद हैं और अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं। खूब शोर-शराबा है कि तभी बल्लेबाज ने जोरदार शॉट मारा और गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी। देखकर हैरान हो जाएंगे कि इसी बीच एक फैन ने गेंद उठाई और अपने पास रख ली। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया बार देखने का मन करेगा। दरअसल गेंद चुराने के बाद बंदा चुपचाप खड़ा रहता है। इस बीच सुरक्षाकर्मियों को उसपर शक हुआ और गेंद वापस देने के लिए कहा गया।

देखिए वीडियो

मजेदार है कि शख्स फिर भी गेंद देने को तैयार नहीं होता। वो ऐसे बताता है कि गेंद उसके पास नहीं है। मगर जब पुलिसकर्मी ने उससे सख्ती से पूछा तो तुरंत गेंद थमा दी। आगे देखेंगे कि गेंद देने के बाद मैच एक बार फिर दोबारा शुरू हो गया। मालूम हो आईपीएल मैच से जुड़ा ये वीडियो अभी इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article