अजीब तरह से गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाया, प्रेमी का कट गया 53500 का चालान, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 17, 2025, 08:48 AM IST

Couple Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ा रहा है और प्रेमिका उसकी गोद में बैठी है। मगर जैसे ही वीडियो ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया बाइक का 53500 रुपये का चालान काट दिया गया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक कपल से जुड़ा है जो एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ा रहा है। मगर इसमें प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को अजीब तरह से बाइक पर बैठाया हुआ है। गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाने का तरीका इतना अजीब और गैरकानूनी था कि ट्रैफिक पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही बेचारे प्रेमी का 53500 रुपये का चालान काट दिया। वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेसवे का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि कार में एक शख्स आराम से ड्राइवर कर रहा है। मगर तभी उसकी नजर बाइक चल रहे एक शख्स पर पड़ी है।

Vidoeo

कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/X.com)

प्रेमी की गोद में बैठ गई प्रेमिका

वीडियो में नजर आता है प्रेमी ने प्रेमिका को अजीब तरह से बाइक पर बैठाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि लड़की प्रेमी की गोद में बैठी है। उसके हाथ में हेलमेट भी नजर आता है। वीडियो में साफ नजर आता है कि रोमांस के नाम कैसे दोनों ने अपनी जान जोखिम में डाल ली। इधर घटना का वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में बाइक का 53500 रुपये का चालान काटकर प्रेमी को भेज दिया।

End of Feed