Couple Goal: दूल्हे को सूझी मस्ती तो दुल्हन के साथ कर दिया ऐसा कांड, वीडियो देख पब्लिक ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे ने प्रैंक के तहत दुल्हन का चेहरा शादी के केक पर मारा, जिससे उसके सिर पर केक लग गया और वह चौंक गई। यह कारनामा केक कटिंग सेरेमनी के दौरान हुई, जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ प्रैंक
  • केक पर दे मारा दुल्हन का चेहरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Couple Cake Prank Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास और यादगार होता है, और इसे विशेष बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन अनेक उपाय करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दूल्हे ने अपने प्रैंक के तहत अपनी दुल्हन का चेहरा शादी के केक पर जोर से मारा। यह वीडियो केक कटिंग सेरेमनी का है, जहां दूल्हा-दुल्हन केक काट रहे होते हैं और मेहमान उनकी खुशियों का आनंद ले रहे होते हैं।

Couple Cake Prank Video

दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया केक प्रैंक (X)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा केक पर मारा, वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। दुल्हन इस अप्रत्याशित घटना से चौंक गई, और उसकी प्रतिक्रिया ने इस पल को और भी विशेष बना दिया। दूल्हा हालांकि इस प्रैंक पर हंसता रहा और उसने दुल्हन को हाई-फाइव देने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन का शांत और थोड़ी उदास दिखना दर्शाता है कि उसे इस मजाक की अपेक्षा नहीं थी।

End of Feed