VIDEO: शख्स ने प्रेमिका से किया ऐसा मजाक, देखकर हंसने लगा सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 27, 2024, 10:36 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने प्रेमिका के साथ सेल्फी के नाम पर तगड़ा मजाक कर दिया। फ्रेम में फिर ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो
  • सेल्फी के नाम हुआ मजाक
  • नजारा देख हंसी ना रोक पाएंगे

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं और देखे भी खूब जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। ये इतना मजेदार है कि शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो दरअसल प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी ने ऑन कैमरा प्रेमिका से ऐसा मजाक किया कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई। इसमें प्रेमिका उसकी हरकत पर गुस्सा भी खूब होती है, मगर प्रेमी अपने हरकत से बाज नहीं आता है।

प्रेमिका से किया मजाक

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से मजाक करने का मन बनाया। इसके लिए उसने सबसे पहले प्रेमिका को सेल्फी खींचने के लिए बुलाया। लड़की इससे बहुत खुश होती है और तुरंत कैमरे के सामने आकर खड़ी हो गई। मगर जैसे ही फ्रंट कैमरे पर खुद को देखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पड़ चढ़ गया। दरअसल प्रेमिका ने जैसे ही खुद को कैमरा में देखा उसके सिर के बाल ही गायब थे। स्क्रीन उसकी सुंदरता की जगह कोई कार्टून नजर आता है। ये देख लड़की गुस्सा हो गई और वहीं प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी।

End of Feed