Viral Video: भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और इसकी वजह से लोगों की जान तक जा रही हैं। मगर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे लोग इससे बचने के उपाय भी खोज रहे हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जब लोगों ने गर्मी से राहत पाने का गजब का तरीका खोज निकाला। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें एक शख्स ने गर्मी से राहत पाने का ऐसा तरीका निकाला कि देखकर दिमाग चकरा जाएगा। शख्स ने गर्मी से बचने के लिए जुगाड़ से ऐसा कूलर बना लिया तो ठंडी हवा देता है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ देसी जुगाड़ का वीडियो। (Photo/Instagram)
टीवी का बना दिया कूलर
इसमें देखेंगे कि शख्स ने गजब का जुगाड़ बनाने के लिए खराब पड़ी टीवी की बॉडी का इस्तेमाल किया। उसने सबसे पहले बॉडी में पंखा फिट कर दिया। मजेदार है कि इसके अंदर पानी की मोटर भी जुगाड़ से लगा दी। अब शख्स ने किसी तरह तीनों तरफ से जाली भी फिट कर दी। इसके बाद उसने इसमें पानी भर दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, देखकर दिमाग ना घूम जाए तो कहना है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
इसमें देखेंगे कि जुगाड़ से बनाया गया कूलर वाकई ठंडी हवा देता है। अब शख्स का ऐसा जुगाड़ देखकर हर कोई इसे अपने कैमरे में कैद करने लगता है। मालूम हो कि वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर altu.faltu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
