कर्मचारी को मिली नई स्कूटी तो ऑफिस में ही चलाने लगे फाउंडर, अनोखे जश्न का देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉस कंपनी के अंदर स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा है। आलम ये है कि इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Viral Video: आमतौर पर बॉस और कर्मचारियों के बीच का रिश्ता काम, टारगेट और मीटिंग तक ही सीमित नजर आता है। लेकिन, बेंगलुरु की कंपनी NoBroker के फाउंडर और CEO अमित कुमार अग्रवाल ने अपनी टीम की सफलता का जश्न जिस अंदाज में मनाया, उसने पूरे ऑफिस का माहौल ही बदल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमित अग्रवाल एक नई लाल रंग की स्कूटी पर सवार होकर ऑफिस के अंदर ही चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद कर्मचारी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखते हैं और फाउंडर का यह मजेदार अंदाज देखकर हंसते भी नजर आते हैं।

End of Feed