लंगूर को देखकर बिलखता रहा मासूम, मगर पिता मजे से शूट करता रहा वीडियो, हैरान करेगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 17, 2025, 03:43 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लंगूर अचानक बच्चे के करीब पहुंचा और उससे रोटी छीनकर वहीं बैठ गया। इससे बच्चा इतना घबरा गया कि वहीं बिलखकर रोने लगा। मगर पिता इन सबके बावजूद वीडियो बनाने में बिजी रहता है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा लंगूर को देखकर डर के मारे बिलख रहा है, लेकिन उसके पिता ने बच्चे की सुरक्षित करने की बजाय वीडियो बनाना जारी रखा। इस वीडियो को देखकर कई लोग पिता की हरकत पर सवाल उठा रहे हैं और इसे असंवेदनशील बता रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्चा स्ट्रीट वेंडर की गाड़ी पर बैठा है, जहां एक लंगूर उसके करीब आता है और रोटी छीनकर वहीं खाने लगा। इससे बच्चा डर के मारे रोने लगता है। मगर वीडियो बना रहा पिता उसे वहां से उठाने के बजाय मजे से वीडियो बनाता है।

पिता ने बच्चे को खतरे में डाला

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स की पत्नी भी उससे बच्चे को वहां से उठाने के लिए कहती हैं, मगर पिता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बैकग्राउंड में एक अन्य शख्स की आवाज भी पिता से बच्चे को उठाने के लिए कहती है। मगर बेरहम पिता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो दोहराता है पापा हैं और लंगूर उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इन सबके बाद भी बच्चे का रोना यूं ही जारी रहता है।

End of Feed