बचत करना कोई इस कुत्ते से सीखे, एक-एक बिस्किट को लगाया ठिकाने; वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

इस वायरल वीडियो में एक चालाक कुत्ता बिस्किट को एक-एक करके तीन अलग जगहों पर छिपाता है। वीडियो में कुत्ता दाएं-बाएं देखता है, ताकि कोई उसे बिस्किट छिपाते हुए न देखे। लोग इस तेज दिमाग वाले कुत्ते को देखकर हंस रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर आप जानवरों के कई तरह के वीडियो वायरल होते हुए देखते होंगे। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता किस तरह से रस्क (एक प्रकार से खाने वाली बिस्किट) को एक-एक कर ठिकाने लगा रहा है, मतलब गड्डे में छिपाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Viral dog video

वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी(Instagram)

वीडियो को देखने के बाद लोगों की नहीं रुक रही हंसी

इस वायरल वीडियो के बारे में थोड़ा विस्तार से बताएं तो आप देखेंगे कि कैसे यह डॉग एक-एक कर तीन बार बिस्किट उठाता है और तीनों को सड़क के उस तरफ रखे घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले रेते में छिपाता है। तीन बिस्किट को कुत्ता में मुंह में दबाकर तीन बार में ले जाता है और सबको फिर तीन अलग-अलग जगह पर गड्ढा करके छिपाता है।

End of Feed