सरकार लाखों-करोड़ों रुपए लगाकर विकास कार्यों को संपन्न करवाती है। ये रुपए करदाताओं के होते हैं, जो देश को सशक्त करने के लिए दिए जाते हैं। मगर कुछ लोग अपनी हीन बुद्धि की वजह से इस विकास की राह में रोड़ा बनने का काम करते हैं। अब आप इन चचा को ही देख लीजिए, जो सरकार के विकास कार्य पर किस तरह से पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
नई सड़क को रौंदते हुए अंकल का वीडियो हुआ वायरल (X/@SaffronChargers)
ये भी पढ़ें:
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आए अंकल
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि अंकल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कहीं नई बनी सड़क पर वे अपनी स्कूटी को जानबूझकर उसमें चला रहे हैं। जिससे पूरे रास्ते में गड्ढा बन गया है। चचा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके इस हरकत की वजह से कितना बड़ा नुकसान हो रहा है। उनके इस हरकत को एक शख्स पास में ही खड़े होकर अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। कैमरे को देखने के बावजूद भी चचा उसे इग्नोर कर नई बनी सड़क को रौंदने से बाज नहीं आ रहे।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 47 हजार लोगों ने देखा और 2400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपनी राय दी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने माना कि अगर हम खुद जिम्मेदार नहीं बनेंगे, तो कोई भी सिस्टम हमें आगे नहीं ले जा सकता। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि किसी भी देश के विकास में सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि वहां के लोगों की सोच और आदतें भी बहुत मायने रखती हैं। अगर हम सार्वजनिक संपत्ति को अपनी चीज समझकर उसका ध्यान रखें, तो देश तेजी से आगे बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
