शख्स ने लोगों को साइकिल सिखाकर दो साल में कमाए 35 लाख रुपये, जानिए कैसे किया कमाल

चीन के एक मास्टर डिग्री छात्र ली ने बच्चों और बड़ों को साइकिल चलाना सिखाकर करीब 35 लाख रुपये कमा लिए। उन्होंने देखा कि कई लोग आज भी साइकिल नहीं चला पाते, जबकि इसका चलन बढ़ रहा है। इसी कमी को मौका बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया से क्लास शुरू की। आज सैकड़ों लोग उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं।

आज के समय में कमाई के मौके हर जगह छिपे होते हैं। कुछ लोग ऑनलाइन पुराने कपड़े बेचते हैं, कुछ अपने शौक को बिज़नेस बना लेते हैं और कुछ लोग रोज़मर्रा की छोटी-सी समस्या को पहचानकर उससे अच्छी कमाई कर लेते हैं। चीन में रहने वाले एक कॉलेज छात्र ने भी कुछ ऐसा ही किया और साइकिल चलाना सिखाकर लाखों रुपये कमा लिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शंघाई में रहने वाले ली नाम के एक मास्टर डिग्री छात्र ने बच्चों और बड़ों को साइकिल चलाना सिखाकर करीब 39 हजार डॉलर यानी लगभग 35 लाख रुपये कमा लिए हैं। ली शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ स्पोर्ट में स्पोर्ट्स एजुकेशन के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ यह काम करते हैं।

End of Feed