Social Media पर छाया यह पेटू तेंदुआ है कहां का? बढ़ते वजन को देख चिड़ियाघर वाले भी मान गए हार

सोशल मीडिया पर हाल में एक गोल-मटोल तेंदुए की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आपके फीड पर भी इस तेंदुए की तस्वीर और वीडियो जरूर आई होगी। लोग उसके मोटापे को देखकर हैरत में हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी किसी जानवर की हरकत लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है, तो कभी किसी का अनोखा लुक पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों चीन का एक तेंदुआ अपने लुक की वजह से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस तेंदुए का शरीर इतना गोल-मटोल है कि लोग इसकी तुलना डिज्नी की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'ज़ूटोपिया' (Zootopia) के पुलिस अफसर क्लॉहॉसर (Officer Clawhauser) से कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि चिड़ियाघर ने उसका वजन कम करने की काफी कोशिश की, लेकिन अब यह योजना बंद कर दी गई है।

china Panzhihua Zoo overweight leopard viral Photo on social media

इस गोल-मटोल तेंदुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। (Instagram/@howeverythingworks, FB/@Dark Science)

16 साल का तेंदुआ बना इंटरनेट स्टार

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुासर, यह तेंदुआ चीन के सिचुआन प्रांत के पानझिहुआ चिड़ियाघर (Panzhihua Zoo) में रहता है। इसकी उम्र करीब 16 साल है। मार्च में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में तेंदुआ बेहद आराम से टहलता दिखाई देता है। उसका शरीर काफी भारी और गोल-मटोल है, जबकि सिर उसके शरीर के मुकाबले छोटा नजर आता है। उसका यही अंदाज लोगों को फिल्म 'ज़ूटोपिया' (Zootopia) के पुलिस अफसर क्लॉहॉसर (Officer Clawhauser) की याद दिलाने लगा। इसके बाद इंटरनेट पर इसे चीन का अफसर क्लॉहॉसर (China's Officer Clawhauser) कहा जाने लगा। देखते ही देखते यह तेंदुआ चिड़ियाघर का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया।

End of Feed