वायरल न्यूज़

Viral Video: पैर छूने का तरीका देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका, स्वैग पर फिदा हो गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी अनोखे अंदाज में लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहा है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

आशीर्वाद लेने का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में लोगों से आशीर्वाद ले रहा था बच्चा
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • वीडियो मचा रहा है धमाल

Today Viral Video: दुनिया में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका नाम हो, उसकी अपनी एक अलग पहचान हो। सोशल मीडिया के जमाने में लोगों के बीच इसका क्रेज काफी बढ़ गया है। इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ लोग अजीबोगरीब (Weird News) हरकत करके महफिल लूट लेते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा। साथ ही आप जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

जब हम अपने से किसी बड़े से मिलते हैं तो पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। भारत में ये परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इतना ही नहीं आज भी हम सब अपने बच्चों को यही संस्कार देने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ कई सारी चीजें बदल गईं हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कोई पार्टी या फंक्शन चल रहा है, जिसमें काफी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। एक बच्चा आता है और लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए नीचे झुकर पैर छूने लगता है। लेकिन, वो किसी और का पैर नहीं बल्कि खुद का पैर छूता है। जिस अंदाज में पैर छूकर लड़का आशीर्वाद लेता है उसे देखखर हर कोई दंग रह गया। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

बच्चे ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि इस बच्चे का स्वैग तो कमाल का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'writer__pranshu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, सवा दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि नया स्टाइल है पैर छूने का। किसी का कहना है कि ये 5जी जमाने का बच्चा है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article