Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन देश-दुनिया से ऐसे-ऐसे हुनर सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने हैरान कर देने वाले फुटबॉल जगलिंग कौशल (Talent Video) से हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वो इस बच्चे का फैन हो गया।
बच्चे का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @vishnureals777)
ये भी पढ़ें - Viral Video: जब बुजुर्ग ने डांस फ्लोर पर आकर रोबोट को दी कड़ी टक्कर, सोशल मीडिया पर छाया दोनों का स्वैग
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा जर्सी पहने एक तंग गली या आंगन में खड़ा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे ने अपने हाथ पीछे की ओर बांधे हुए हैं। इस स्थिति में जहां आम लोगों के लिए संतुलन बनाना भी मुश्किल होता है, वहीं यह नन्हा खिलाड़ी बड़ी ही आसानी से फुटबॉल को अपने पैरों, घुटनों और छाती से उछालते हुए निरंतर कंट्रोल कर रहा है। बच्चे का फोकस और गेंद पर उसका कंट्रोल इतना सटीक है कि फुटबॉल एक बार भी जमीन को नहीं छूती। उसके चेहरे का आत्मविश्वास और शांत रवैया यह साफ दर्शाता है कि उसने इस कला के लिए काफी अभ्यास किया है। तो आप भी पहले इस वीडियो में बच्चे का टैलेंट देखें...
बच्चे का अनोखा टैलेंट
बच्चे का टैलेंट देखकर आप भी उसका फैन हो गए होंगे। इनता ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vishnureals777 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर इस बच्चे को सही ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलें, तो यह भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकता है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि सच्ची प्रतिभा को किसी महंगे मैदान या गियर की जरूरत नहीं होती, हुनर अपने आप रास्ता बना लेता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
