जंगल की दुनिया में हर दिन जीवन और मौत की जंग चलती रहती है। यहां हर शिकारी अपने शिकार की तलाश में रहता है, लेकिन हर बार जीत उसी की हो, ऐसा जरूरी नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता पूरी ताकत से एक हिरण का पीछा करता है। लेकिन आखिर में उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। यह कैसे हुआ? उसे देखकर दूसरे लोगों की तरह आप भी हैरान रह जाएंगे।
चीते और हिरण के बीच देखने को मिला गजब का रोमांचक खेल (Image Credit: X/@Iam2Cool2Quit, AI Generated)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चीता करता रहा पीछा, हिरण हर बार बच निकला
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Iam2Cool2Quit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब कर 34 लाख लोगों ने देखा और 3200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक हिरण पहाड़ी चट्टान के ऊपर खड़ा है। इसी बीच घात लगाकर बैठा चीता उस हिरण पर तुरंत हमला कर देता है लेकिन हिरण अपनी फुर्ती से उसके हमले से बचकर चट्टान के नीचे जा कूदता है। जब चीता उसे पकड़ने के लिए वहां छलांग लगाता हा तो इस वक्त हिरण उछलकर पहाड़ के ऊपर वाले चट्टान पर पहुंच जाता है। फिर चीता एक बार और कोशिश करता है लेकिन शिकार इस बार भी बचकर निकल जाता है।
VIDEO देखकर लोग बोले- 'यही है नेचर का असली गेम'
ऐसे ही पहाड़ पर शिकार और शिकारी के बीच लगातार कुछ देर तक पकड़म-पकड़ाई का खेल चलते रहता है। चीते की तमाम कोशिशों के बाद भी हिरण आखिरकार उसके पंजों से बचकर भागने में कामयाब हो जाता है। इस दौरान चीता कई बार हिरण को पकड़ने के चक्कर में पत्थरीले चट्टानों पर गिरता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हिरण के किस्मत पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "आज तो हिरण की किस्मत बहुत अच्छी थी।" दूसरे ने कहा, "हर बार शिकारी नहीं जीतता, कभी-कभी शिकार भी बाजी मार लेता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही प्रकृति का सबसे बड़ा रोमांच है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
