Jugaad Video: कार है या चिड़ियाघर, देसी जुगाड़ से शख्स ने बना दी ऐसी गाड़ी, देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 07:17 PM IST

पाकिस्तान के कराची से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहे कार को देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा और आप समझ ही नहीं पाएंगे कि आखिर ये कोई गाड़ी या कोई चिड़ियाघर।

KEY HIGHLIGHTS
  • चिड़ियाघर की तरह कार को किया मॉडिफाइड
  • पिंजरे में बैठे नजर आए बच्चे
  • जुगाड़ का यह वीडियो हुआ वायरल

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी का भी माथा चकरा सकता है। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वैसे आपको बता दें कि ये वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर का है, जिसे देखने वाले लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अगर आप इस वीडियो को पहली बार देखेंगे तो ये वीडियो आपको एक चलता-फिरता चिड़ियाघर नजर आएगा।

Desi Jugaad Viral Video

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो (Image Credit : auto_fashion_pk/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है कि देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इतना ही नहीं, फर्स्ट टाइम देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे कि आखिर आपकी नजरों के सामने कार ही है या फिर कुछ और। दरअसल, शख्स ने कार के पिछले हिस्से के एक पिंजरा बनाया हुआ है, जिसमें आपको तीन बच्चे बैठे हुए नजर आएंगे। वहीं, कार के अंदर परिवार के बाकी सदस्य। ऐसे में जुगाड़ का ये वीडियो यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

End of Feed