Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो जमकर देखा जा रहा है। ये कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो बिहार का मालूम होता है,जिसमें एक लोकल न्यूज रिपोर्टर ने लड़के से बहुत ही आसान सवाल पूछा। मगर लड़के ने बदले में ऐसा जवाब दिया जिसकी कल्पना शायद ही की गई होगी। उसका जवाब सुनकर रिपोर्टर तक का दिमाग चकरा गया। वो भी सोच में पड़ गया कि आखिर उसका सवाल क्या था जो ऐसा जवाब मिला है।
वीडियो में देखेंगे कि लड़के से उसके फेवरेट सब्जेक्ट को लेकर सवाल पूछा गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
लड़के से पूछा आसान सवाल
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि सड़क किनारे खड़े लड़के आपास में बातें कर रहे थे। तभी लोकल न्यूज रिपोर्टर उनके करीब पहुंचा और उनसे बातें करना लगा। इसमें नजर सबसे ज्यादा बोल रहे लड़के पर पड़ती है। रिपोर्टर उससे ही सवाल पूछता है। सबसे पहले लड़के का नाम पूछा गया। उसने तपाक से जवाब देते हुआ कहा कि उसका नाम आदित्य कुमार है और छठी क्लास में पड़ता है।पूछा कौन सा सब्जेक्ट है पसंद
अब लड़के से सवाल हुआ कि उसे कौन सा सब्जेक्ट पसंद है। सुनकर लड़का सोच में पड़ गया मानो उसे सवाल समझ नहीं आया। अब रिपोर्टर ने दोबारा सवाल पूछा। इसपर लड़के ने ऐसा जवाब दिया कि शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। लड़के ने कहा कि उसे बैंगन पसंद है। ये ऐसा जवाब है जिसे सुनकर फिर किसी की हंसी भी नहीं रुकती है। मजेदार है कि रिपोर्टर हिंदी में समझाता है कि कौन सा विषय उसे पसंद है। इतना सुनकर लड़का अपना मुंह छिपा लेता है।हंसी नहीं रोक पाएंगे
मालूम हो कि लड़के का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये सबसे बढ़िया था। एक यूजर ने कहा, 'बहुत अच्छा जवाब दिया।' वीडियो इंस्टाग्राम पर Sahid SK हैंडल से शेयर किया गया है।
