वायरल न्यूज़

Video: डांस करके इतरा रही थी लड़की, तभी तुर्किश आइसक्रीम वाला उतर आया मैदान में.. देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 10, 2023, 03:43 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि लड़की बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही होती है। इसके साथ ही लड़की के एक्सप्रेशन भी देखने लायक होते हैं। तभी तुर्किश आइसक्रीम वाला भी मैदान में उतरकर लड़की के कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगता है। वीडियो देखने में बहुत ही मजेदार है।

Image

डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आइसक्रीम हम सबने खाई है। कुछ लोग रेगुलर बेसिस पर आइसक्रीम खाते हैं, वहीं कुछ लोग कभी-कभार ही आइसक्रीम खाने जाते हैं। आज कल तुर्किश आइसक्रीम ट्रेंड में है। तुर्किश आइसक्रीम वाले अपने अजब गजरब तरीकों से कस्टमर को लुभाते हैं। जिसे देखने वालों को भी मजा आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपको मजा भई आएगा, इसके साथ ही आप सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तुर्किश आइसक्रीम वाले के पास जाती है। इसके बाद वह डांस करके इतराने लगती है। लड़की का डांस देखने के लिए वहां पर भीड़ भी इकट्ठा हो जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही होती है। इसके साथ ही लड़की के एक्सप्रेशन भी देखने लायक होते हैं। वीडियो में इसके बाद जो नजर आता है, वह बहुत ही मजेदार है। दरअसल, लड़की को डांस करता देख तुर्किश आइसक्रीम वाला भी मैदान में उतर जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तुर्किश आइसक्रीम वाला लड़की के कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगता है। वह जिस तरह से डांस करता है, उसे देखकर लड़की शरमा जाती है। वीडियो देखने में काफी मजेदार और फनी है। वीडियो को parvej turkish755 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अब तक 4 लाख से ज्यादाै लाइक्स मिल चुके हैं। सबसे अंत में आप देख सकते हैं कि लड़की आइसक्रीम वाले के डांस से इतना खुश हो जाती है कि उसे अपने जेब से निकालकर पैसे दे देती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article