Optical Illusion Test: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां पिछले कुछ समय में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें शेयर हुई हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम इन चैलेंज को पूरा कर लेते हैं, मगर कभी-कभी दिमाग की नसें तक फूलने लग जाती हैं, मगर जवाब नजर नहीं आता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो जाती है।
दिमाग को चैलेंज करने वाली जबरदस्त तस्वीर। (Photo/Twitter)
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ उल्टा चौबीस नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह पर सीधा 24 नंबर भी छिपा हुआ है। नेटिजन्स को आज उसी नंबर को खोजने का चैलेंज दिया गया है। मगर तय समय के भीतर को नंबर को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो दस सेकंड के भीतर सवाल का जवाब तलाश करके दिखाइए। अगर आपने जवाब ढूंढ निकाला तो मुकद्दर का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। जवाब आपको यहीं मिलेगा।
गोल घेरे में देखिए जवाब
गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 24 नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
