'26 अप्रैल को मेरी शादी है, मुझे भगाकर ले जाना विशाल'- दुल्हन ने 10 रुपये के नोट में प्रेमी को लिखा खत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 11, 2023, 06:03 PM IST

Bride Letter to Lover: दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं है। उसने अपने प्रेमी विशाल को 10 रुपये के नोट पर खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट की यह फोटो वायरल हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने अपने प्रेमी विशाल के लिए लिखा खत
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई खत की तस्वीर
  • 10 रुपये के नोट पर खत लिखकर की भगाने की मांग

Bride Letter to Lover: इन दिनों प्यार का महीना चल रहा है। लोग वेलेंटाइन वीक में अपने लवर को प्यार के तोहफे भेज रहे हैं। इस बीच एक दुल्हन ने अपने प्रेमी को 10 रुपये के नोट में खत लिखकर अजीबोगरीब डिमांड रख दी है। दरअसल, दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं है। इसलिए उसने अपने प्रेमी को खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट की यह तस्वीर वायरल हो गई है। दुल्हन ने 10 रुपये के नोट पर अपने बॉयफ्रेंड विशाल के नाम खत लिखा है।

dulhan

दुल्हन का लव लेटर (ट्विटर)

दुल्हन ने अपने प्रेमी को लिखा खत

End of Feed