Dulha Dulhan Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन को मिला दुनिया का सबसे अनोखा गिफ्ट, देखकर आप भी उछल जाएंगे

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा- दुल्हन के एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो काफी फनी होते हैं और उन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी हाहाकारी होते हैं और लोग उन्हें देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हो सकता है हंसी भी छूट जाए। क्योंकि, शादी में दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्ट मिला, जिसके बारे में वो कल्पना भी नहीं सकते?

dulha dulhan video

दूल्हा-दुल्हन को अनोखा गिफ्ट (तस्वीर साभार- @amit_studio)

शादियों में कुछ शादियों में कई बार ऐसा माहौल बन जाता है, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। वहीं, कुछ मामलों में तारीफ होती है, तो कई बार मजाक भी बन जाता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी जकमर चटकारे लेते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन आराम से स्टेज पर बैठे हैं। तभी एक महिला गिफ्ट लेकर मंच पर पहुंचती है। लेकिन, सभी लोग उस गिफ्ट को देखकर चौंक जाते हैं। क्योंकि, गिफ्ट में एक बकरा होता है। इतना ही नहीं उस गिफ्ट को देखकर दूल्हा-दुल्हन भी एक पल के लिए शरमा जाते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed