Brain Test: बच्चे की दोनों तस्वीरों में हैं तीन अंतर, खोज लिया तो मान लेंगे जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2024, 08:44 AM IST

Optical Illusion Photo: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली दो जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना आसान नहीं होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • आसान नहीं होगा हल करना
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion Photo: आप मानते हैं कि आपकी आंखें सबसे तेज हैं। इतनी तेज कि उनसे कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता है। अगर ऐसा है तो आपके लिए एक जबरदस्त चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। आंखों और दिमाग का टेस्ट लेने वाले इस चैलेंज को आप आसानी से हल नहीं कर पाएंगे। दरअसल पिछले कुछ समय से दो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है। दोनों तस्वीरें एक बच्चे से जुड़ी हैं। इसमें बच्चा झूला झूल रहा है और बहुत खुश नजर आता है। देखने में दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। मगर इन्हीं दोनों तस्वीरों में तीन बारीक अंतर छिपे हैं। मजाल है कि कोई आसानी से उन तीनों अंतर को खोज निकाले हैं।

दोनों तस्वीरों में हैं तीन अंतर

दोनों तस्वीरों में छिपे तीन अंतर को खोजने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं। अगर आप भी खुद की आंखों और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको बताना है कि दोनों तस्वीरों में आखिर वो तीन अंतर कहां छिपे हैं। इसके लिए पूरे दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने तीनों अंतर को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक तीनों अंतर नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको यहां इसका जवाब भी मिलेगा। यहां नीचे तस्वीर में देखिए तस्वीर में तीन अंतर कहां है।

End of Feed