Brain Test: मोर नहीं इंसान की है ये तस्वीर, जिसने पता लगाया जीनियस मान लेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 29, 2024, 08:48 AM IST

Optical Illusion Test: तस्वीर में साफतौर पर एक मोर नजर आता है। देखकर लगता है कि मोर नाच रहा है, मगर इसी तस्वीर में एक इंसान भी छिपा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • मोर के बीच छिपा है एक इंसान
  • दम है तो खोजकर दिखाइए आप

Optical Illusion Test: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीर वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करना एक बड़ा चैलेंज होता है। कई बार ऐसी तस्वीरों को आसानी से हल कर लिया जाता है। मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर उसका हल नहीं मिलता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में मोर से जुड़ी है जो जंगल में नाच रहा है। मगर मोर की इस तस्वीर में एक इंसान को खोजने का चैलेंज दिया गया है। बड़ी तादाद में लोग मोर की इस तस्वीर में इंसान को खोजने में जुटे हैं।

Brain Test

मोर की इसी तस्वीर में एक इंसान छिपा हुआ है। (Photo- Twitter)

तस्वीर में छिपा है इंसान

वायरल हो रही इस तस्वीर में साफ तौर पर एक मोर नजर आता है। मोर खुशी में नाच रहा है। उसके अपने पंख फैला रखे हैं। तस्वीर में मोर के अलावा कुछ और नजर नहीं आता है। मगर मोर की इसी तस्वीर में एक इंसान भी छिपा है। जानकर चौंकेंगे कि इसमें इंसान का चेहरा बिल्कुल साफ और बड़ा है। मगर क्या आपको मालूम हो कि आखिर वो इंसान कहां है। अगर आज आपने पता लगा लिया तो आपको जीनियस मान लेंगे। तस्वीर में छिपे मोर को खोजने के लिए आपको पूरे 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में मोर में छिपे इंसान को नहीं खोज पाए हैं तो जवाब भी आपको यहीं मिलेगा। दरअसल इसके लिए आपको अपनी स्क्रीन को उल्टा करना पड़ेगा।

End of Feed