Brain Test: सिहार की भीड़ में बिहार खोजने में नानी याद आ गई, आज सिर्फ जीनियस ही होंगे कामयाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 20, 2025, 12:56 PM IST

Brain Test challenge: आंखों के साथ दिमाग को परखने वाली फिर एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर जगह सिहार लिखा नजर आएगा। मगर सिहार की भीड़ में एक जगह बिहार भी कहीं पर छिपा है। आज आपको वही बिहार खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Brain Test challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें वाकई बेहद मुश्किल होती हैं जिन्हें हल करना आसान नहीं होता है। मगर कई बार आसान चैलेंज को हल करने में भी अच्छी खासी मुश्किल होती है। दिमाग को परखने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हैं। तस्वीर देखने में बेहद आसान नजर आती है, मगर इसे हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

Brain Test Challenge

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNNB)

दिमाग को परखने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर में हर तरफ हिंदी में सिहार लिखा हुआ नजर आता है। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में हर जगह सिर्फ सिहार लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि सिहार की भीड़ में कहीं पर बिहार भी है। मगर सिहार की भीड़ में बिहार ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजने में अच्छे अच्छों को नानी याद आने वाली हैं। आज आपको वही बिहार खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

End of Feed