Brain Test: आखिर 75 की भीड़ में कहां छिपा है 76, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे सिकंदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 15, 2025, 04:13 PM IST

Brain Test: भरपूर मनोरंजन वाले इस चैलेंज को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आपने चैलेंज को पूरा कर लिया मुकद्दर का सिकंदर कहलाएंगे। हालांकि जवाब नहीं भी मिला तो यहां इसका उत्तर भी मिलेगा।

Brain Test: इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं जो होश उड़ाकर रख देते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर इन सबसे इतर अभी एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। मनोरंजन से भरपूर ये तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे से जुड़ी है। आज आपको इसी तस्वीर को हल करने का चैलेंज मिलने वाला है।

Brain Test

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (TNN)

दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 75 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि 75 की भीड़ में एक जगह कहीं 76 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस छिपे हुए नंबर को खोज लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लिया जाएगा।

End of Feed