वायरल न्यूज़

Brain Teaser: दिमाग के धागे खुल जाएंगे, फिर भी नहीं ढूंढ पाएंगे तस्वीर में से तीन अंतर

Brain Test: ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में आपको तीन अंतर ढूंढना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 15 सेकंड

Brain Teaser Puzzle Test: इंटरनेट एक ऐसा स्थान है, जहां हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। इन्हीं में से एक ऑप्टिकल इल्यूजन के पजल्स भी हैं, जिन्हें सॉल्व करने में लोगों की नानी याद आ जाती हैं। लेकिन फिर भी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पाते हैं। ऐसे पजल्स को सॉल्व करने के लिए दिमाग की आवश्यकता होती है, तो अगर आप भी खुद को दिमागदार मानते हैं तो वायरल हो रहे इस पजल को सॉल्व करके दिखाइए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पजल में आपको दो बैठी हुई बिल्ली नजर आएगी, जिसमें तीन अंतर छिपा हुआ है। अब तक कई धुरंधर आए और गए लेकिन इस पजल को सॉल्व नहीं कर पाए। ऐसे में अगर आपके अंदर पजल सॉल्व करने का कीड़ा है तो आप इस पजल को सॉल्व कर दिखाइए। अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आपको एक कुशल खिलाड़ी माना जाएगा। तो क्या आप इस पजल को सॉल्व करने के लिए तैयार हैं? आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में तीन अंतर छिपा हुआ है, जिसे अब तक सिर्फ 1 प्रतिशत लोग ही सॉल्व कर पाए हैं। ऐसे में अगर आप इस पजल को सॉल्व कर चुके हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर बता सकते हैं। अगर नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को आप ध्यान से देखिए, यहां आपको लाल रंग का तीन सर्कल नजर आएगा। इसी सर्कल में तीनों अंतर को दिखाया गया है। तो ब्रेन टीजर की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article