पूजा की थाली में रखे थे पैसे, बाल कटाने आए लड़के ने कर दिया पार, CCTV में कैद हुई यह चोरी

हाल में ही चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सैलून में बाल कटाने आया एक लड़का पूजा की थाली में से पैसे चुरा रहा है।

सोशल मीडिया पर चोरी के कई CCTV फुटेज वायरल होते हैं। हाल में ही चोरी का जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों को हैरान कर रहा है। दरअसल, ये चोरी किसी दुकान या फिर बैंक में नहीं बल्कि एक सैलून में हुई। जिसका वीडियो सैलून में मौजूद CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

Boy Stole money from the pooja thaali

पूजा की थाल से पैसे चुराता लड़का (X/@gharkekalesh)

रिसेप्शनिस्ट को बातों में उलझाकर लड़के ने चुराए पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलून में बाल कटाने आए दो लड़के रिसेप्शनिस्ट से बातें करते दिख रहे हैं। जैसे ही रिसेप्शन पर बैठी महिला किसी अन्य व्यक्ति से बात करने में व्यस्त हो जाती है, वैसे ही एक लड़का रिसेप्शन डेस्क पर रखी पूजा की थाली से नोट को सरकाते हुए अपनी जेब में रख लेता है। फिर वह रिसेप्शनिस्ट से थोड़ी बातें कर सैलून से निकल जाता है।

End of Feed