VIDEO: बच्चे ने शख्स की पहली फ्लाइट को बनाया यादगार, डर लगने पर पहले बांधी सीट बेल्ट फिर दे दी अपनी विंडो सीट

पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री की बच्चे ने सीट बेल्ट बांधने में मदद की और अपनी विंडो सीट भी दे दी। बच्चे की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी प्यारी कहानी लोगों का दिल जीत रही है, जिसमें एक बच्चे ने अपनी छोटी सी समझदारी और मदद की भावना से एक अजनबी यात्री का पूरा सफर यादगार बना दिया। बच्चे ने न सिर्फ पहली बार विमान में सफर कर रहे यात्री की मदद की, बल्कि बाद में अपनी पसंदीदा विंडो सीट भी उसे दे दी।

boy helps first time flyer gives window seat kindness viral video

यात्री की पहली फ्लाइट बनी यादगार (X/@lakshaymehta08)

पहली फ्लाइट थी, इसलिए थोड़ी परेशानी हुई

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में बताया गया है कि विमान में बच्चे ने अपने पास बैठे एक यात्री को देखा। वह व्यक्ति सीट बेल्ट लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे इसे ठीक से बांधना नहीं आ रहा था। दरअसल, यह उसकी पहली फ्लाइट थी। बच्चे ने बिना किसी झिझक के उसकी मदद की और सीट बेल्ट बांधने का तरीका समझाया। इतना ही नहीं, उसने अपने फोन से उस यात्री की कुछ तस्वीरें भी क्लिक कीं, ताकि उसका पहला हवाई सफर हमेशा के लिए यादगार बन सके।

End of Feed