VIDEO: मेट्रो में उछलते-कूदते रील बना रहा था, लड़के की हरकत देख महिला को सीट छोड़कर जाना पड़ा

मेट्रो में उत्पात मचाते एक लड़के का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की उछल-कूद करते हुए रील बनवा रहा है। जिससे उसमें सवार एक महिला यात्री उसकी हरकत से इस कदर परेशान हुई कि उसे अपनी सीट बदलनी पड़ी। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

मेट्रो में रीलबाजी का भूत कई लोगों के सिर पर सवार देखा जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां कोई नाच-गाना करते दिखता है तो कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है। जहां मेट्रो कोच में एक लड़का उछलते-कूदते हुए रील बनवा रहा है। उसकी इस हरकत से मेट्रो में बैठी एक महिला यात्री इस कदर असहज हो जाती है कि उसे अपना सीट छोड़कर जाना पड़ा।

मेट्रो में रील बनाता लड़का

मेट्रो में रील बनाता लड़का (X/@mdtanveer87)

ये भी पढ़ें:

लड़के की हरकत से महिला हुई असहज

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच में एक लड़का उछल-कूद करते हुए अपना रील बनवा रहा है। इस दौरान लड़का मेट्रो के बीच में लगे खंभों को पकड़कर झूलते हुए अजीबोगरीब हरकत करते दिखता है। यह देख मेट्रो में मौजूद कुछ यात्री हंसते हुए देखते हैं लेकिन एक महिला उस लड़के के इस हरकत की वजह से असहज महसूस करने लगती है और वह मेट्रो में अपनी सीट को छोड़कर दूसरी सीट पर चली जाती है।

End of Feed