Nagin Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल और दिमाग दोनों धड़क उठता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर तो आंखें खुली की खुली रह जाती है। हालांकि, इस तरह के वीडियो (Nagin Dance Viral Video) को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के आप सदमे में भी जा सकते हैं। क्योंकि, एक लड़का नागिन डांस (Nagin Dance Funny Video) करते हुए ऐसा गदर मचाया, जिसे देखकर लोग कांप उठे।
लड़के ने नागिन डांस से गदर काट दिया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आजकल लोगों में कुछ अलग करने की होड़ मची है। जिससे उनका नाम हो सके और वो पॉपुलर हो सके। इसके लिए कई लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लें, किस तरह एक लड़का नागिन डांस से धमाल मचा रहा है। रोड पर नागिन डांस करते हुए लड़का पुलिसवाले के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो पुलिसवाले का पैर पकड़ने लगता है। देखकर ऐसा लगता है जैसे वो पुलिसवाले को डसना चाह रहा है। लड़के की हरकत देखकर पुलिसवाला बुरी तरह डर जाता है और बाइक छोड़कर भागने लगता है। इतना ही नहीं आस-पास मौजूद लोग भी काफी डर जाते हैं और उस लड़के से दूर भागने लगते हैं। लड़के की इस बबाली अंदाज को देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें।
बवाली नागिन डांस
इस हाहाकारी वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर घबरा गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस झन्नाटेदार वीडियो को 'puneet_chauhan007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा तूफानी नागिन डांस तो पहली बार देखा है भाई। एक ने लिखा, ' भाई ने पुलिसवाले को भी हिला दिया'। वहीं, कई लोग पुलिसवाले के साथ भी मजे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
