स्टंटबाजी से लड़कियों को करने चला था इम्प्रेस, खुद ही इंप्रेशन खराब कर बैठा, Video देख छूट जाएगी हंसी

एक पार्क में बैठी लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक लड़के ने अपनी भद्द पीटवा ली। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के का कॉन्फिडेंस पलभर में टूट जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का पार्क में खड़ा है। पार्क में जैसे ही उसकी नजर वहां बैठी कुछ लड़कियों पर पड़ी तो उसने उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश की।

Video of boy backflip to impress girls but failed

स्टंटबाजी दिखा लड़कियों को करना चाहता था इम्प्रेस लेकिन हुआ नाकाम (Instagram/@indiaonfeed.on)

ये भी पढ़ें:

Backflip दिखाने गया था, मगर फ्लॉप होकर लौटा

ऐसे में लड़के ने उन लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए अपने acrobatic skills दिखाने का सोचा और वह अपनी करतबबाजी दिखाने लगा। पार्क में बैठी लड़कियों के समूह के सामने जा वह पूरी तैयारी के साथ backflip मारने की कोशिश करता है ताकी उन लड़कियों का ध्यान उस पर जाए और वे उस पर मोहित हो जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं होता और जो होता है वह उस लड़के ने सोचा भी नहीं था और उसकी इस हरकत के बाद तो वह उन लड़कियों को मुंह दिखाने लायक नहीं रहता।

End of Feed