Viral Video: टेक्नोलॉजी ने जहां इंसान की जिंदगी आसान बनाई है। वहीं एक शख्स टेक्नोलॉजी का बहुत ही गलत इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। इस शख्स का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। शख्स ने अपने देसी दिमाग का इस्तेमाल कर कुछ ऐसा काम किया है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो देखकर आपकी हंसी भी छूट सकती है।
टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल (एक्स)
ये भी पढ़ें- अजब: 75 घंटे तक ट्रेन में ही बैठे रहते हैं यात्री, जानें कहां से कहां तक है भारत की सबसे लंबी रेल यात्रा
वीडियो देखकर सोच मे पड़ जाएंगे
हो सकता है कि आपके पास भी ईयर पॉड हो। आपने देखा होगा कि ईयर बड्स एक डिब्बे में भरे होते हैं। जिसे खोलता देखकर आपको लगेगा कि सामने वाला शख्स अपनी कानों में ईयरपॉड लगाकर गाने सुनने जा रहा है। हालांकि, इस शख्स ने ईयर पॉड्स के डिब्बे में ऐसी चीज भर ली है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि शख्स ने टेक्नोलॉजी का बहुत ही गलत इस्तेमाल किया है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि शख्स ईयरपॉड केस निकालता है और उसके अंदर से चूरा खैनी निकालकर अपनी हथेली में लेता है। इसके बाद उसमें से चूना भी निकालता है। आप देख पाएंगे कि शख्स चूना के साथ खैनी रगड़ने लगता है। इसके बाद उसे फांक जाता है। वायरल वीडियो को @DJ_Mech1007 नाम के एक्स अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोगों ने देख लिया है।
