ट्रक पलटने पर बोतलें बिखरीं, लोग लूट ले गए कोल्ड ड्रिंक्स, Video देख छिड़ी सिविक सेंस की चर्चा

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही शर्मनाक घटना देखने को मिली। जहां कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मदद मांगते रहे लेकिन लोगों ने मदद करने की बजाय कोल्ड ड्रिंक्स को लूटकर भागना सही समझा।

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पलटे हुए ट्रक से लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें लूटकर भागते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग थम्स अप, स्प्राइट, पेप्सी और कोक की बोतलों की पेटी लेकर भाग रहे हैं। जिसके हाथ जो कुछ भी लगा वह लेकर अपने घर की ओर भाग रहा है।

कोल्ड ड्रिंक लूटकर भागते लोग

कोल्ड ड्रिंक लूटकर भागते लोग (X/@IndianGems_)

कहां का है यह वीडियो?

वायरल हो रहा यह वीडियो आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का बताया जा रहा है। ट्रक में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें भरी हुई थीं। अचानक से टायर फटने की वजह से ट्रक हाईवे पर पलट गया और उसमें भरी बोतलें सड़क पर बिखर गईं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर और क्लीनर घायल थे। वे लोगों से मदद मांग रहे थे लेकिन आसपास की भीड़ उनकी मदद करने के बजाय दौड़-दौड़कर बोतलें उठाकर भागने लगे।

End of Feed