Billi Murge Ka Video: बिल्ली ने मुर्गे को मारे ताबड़तोड़ लाफे, वीडियो देख लोट-लोटकर हंसेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 5, 2022, 04:19 PM IST

Billi Murge Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर मुर्गे और बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली मुर्गे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ रही है। इस नजारे को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली-मुर्गे का धांसू वीडियो
  • बिल्ली का अंदाज देख रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Billi Murge Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक मुर्गे और बिल्ली (Cat Rooster Video) के बीच मजेदार अंदाज में लड़ाई हो रही है। बिल्ली जिस तरह मुर्गे को ताबड़तोड थप्पड़ मार रही है, उसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Billi Murge Ki Ladai

दिन बनाने वाला है वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

आज कल जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करने लगे हैं। कुछ जानवरों की हरकतों को देखकर तो इंसान भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में एक मुर्गे और बिल्ली के बीच मस्ती चल रही है। मुर्गा बार-बार बिल्ली की ओर जाने की कोशिश करता है। लेकिन, बिल्ली को ये बात पसंद नहीं आती है। बिल्ली उससे दूर भागने की कोशिश करती है। इसके बावजूद मुर्गा उसकी ओर बढ़ते जाता है। बिल्ली अचानक गुस्से में आ जाती है और ताबड़तोड़ मुर्गे को लाफे मारने लगती है। जिस तरह से बिल्ली मुर्गे को थप्पड़ मारती है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान किसी को थप्पड़ मार रहा हो। देखें वीडियो...

End of Feed