Viral Video: ‘पति हो तो ऐसा’ बीवी को धूप से बचाने के लिए किया कमाल का जुगाड़

आमतौर पर लोग बाइक पर गर्मी से बचने के लिए हेलमेट या गमछे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स ने धूप से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि वह वायरल हो गया।

देशभर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हर कोई खुद को धूप से बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

viral video of bike jugaad straw roof

बीवी को धूप से बचाने के लिए शख्स ने किया तगड़ा जुगाड़ (Instagram/@thehabibsaifi)

ये भी पढ़ें:

बाइक को जुगाड़ से बनाया मास्टरपीस

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक कपल बाइक पर सफर करता नजर आ रहा है, लेकिन इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि वीडियो में दिखने वाली बाइक बेहद ही कमाल की जुगाड़ के साथ दिख रही है। जी हां! इस बाइक पर बैठकर आदमी कार जैसी फीलिंग ले सकता है। दरअसल, बाइक को कुछ ऐसे मॉडिफाई किया गया है कि उस पर बैठने वालों को धूप नहीं लगेगी।

End of Feed